'मुझे एनआरएचएम घोटाले में फांसाया जा रहा'

पूर्व परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि कुछ अधिकारी उनके बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर उनसे ईष्र्या करते थे। इसी वजह से उन्होंने उन्हें एनआरएचएम घोटाले में फंसा दिया। उन्होंने समय आने पर ऐसे अधिकारियों को बेनकाब करने की चेतावनी भी दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गत अप्रैल में परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बी.पी. सिंह की हत्या के बाद उठे विवाद के चलते इस्तीफा देने वाले कुशवाहा को गुजरे नवम्बर में बसपा से निकाल दिया गया था।
उसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रदेश के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाये थे। बाद में कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गये थे जिसका पार्टी में ही जबर्दस्त विरोध हुआ था। विवाद बढ़ने पर कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता को फिलहाल स्थगित रखने की गुजारिश की थी जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications