यूपी में नहीं चलेगा राहुल का करिश्मा: भाकपा

कांग्रेस के आधार में बहुत बढोतरी हुई है ऐसा भी नहीं लगता। कांग्रेस दो चार सीटें भले बढ़ा ले मगर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच तीसरे-चौथे स्थान के लिए मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद एक त्रिशंकु विधानसभा होने के आसार हैं। बर्धन ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों का देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहेगा। पंजाब में हो सकता है कि पार्टी को अकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर का कुछ लाभ मिल जाए। भाकपा महासचिव ने कहा पंजाब में मनप्रीत सिंह बादल के नेतृत्व वाली पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब (पीपीपी) एक मजबूत विकल्प है। पीपीपी के साथ भाकपा ने गठजोड़ किया है। उन्होंने कहा कि उग्रवादियों की हिंसा के बावजूद मणिपुर में 82 फीसदी मतदान प्रशंसनीय है।












Click it and Unblock the Notifications