यूपी चुनाव में दोस्त दोस्त ना रहा

कभी रालोद में नम्बर दो की हैसियत रखने वाली पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी आगामी विधानसभा चुनाव में अजित सिंह के खिलाफ मैदान होंगी। दोनों के बीच बिगड़े रिश्तों का सियासी लाभ लेने की जुगत में समाजवादी पार्टी है। सो पार्टी की सदस्यता लेते ही अनुराधा को राष्ट्रीय महासचिव का ओहदा सौंप पश्चिम उप्र के जाट बहुल इलाकों में स्टार प्रचारक के तौर पर उतारकर सपा ने रालोद से पिछले चुनाव में गठबंधन तोड़ने का पुराना हिसाब चुकता करने का फैसला लिया।
वर्ष 2002 विस चुनाव से ऐन पहले रालोद द्वारा गठजोड़ तोड़ने का खामियाजा सपा को विशेष रूप से पश्चिमी उप्र में भुगतना पड़ा था। अब नए चुनाव की तैयारी है। रालोद प्रमुख अजित ने कांग्रेस का हाथ थाम पश्चिमी जिलों में सपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिसका जवाब तलाशते हुए सपा ने अनुराधा चौधरी को अतिरिक्त तव्वजो देते हुए रणनीति तय की है। प्रचार के दौरान कांग्रेस से गठजोड़ कर केंद्र सरकार में मंत्री बने अजित सिंह को अनुराधा के जाट आरक्षण और भूमि अधिग्रहण कानून बनवाने जैसे सवालों का जवाब देना होगा।
ऐसा ही कुछ सियासी मोर्चेबंदी का नजारा भाजपा और जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के बीच भी देखने को मिलेगा। भाजपा के जी का जंजाल जक्रांपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणा सिंह के हमलों के पलटवार को राज्यसभा सदस्य व पूर्व मंत्री श्रीमती कुसुम राय भी मैदान में होंगी। कल्याण सिंह वर्ष 2002 में अलग पार्टी बनाकर भाजपा के खिलाफ लड़े थे। जिसका नतीजा यह हुआ कि वर्ष 1996 में 174 सीट हासिल करने वाली भाजपा वर्ष 2002 में 88 विधानसभा क्षेत्रों में सिमट गई।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications