झूठे साबित होंगे मीडिया के सारे सर्वेक्षण: दिग्विजय

उन्होंने कहा, लोकसभा चुनावों में प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया ने हमें भाव नहीं दिया था और यही हाल असम चुनावों के दौरान भी था। लेकिन दोनों मौकों पर हमने सवयं को साबित किया और अब हम यूपी में भी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में होंगे। इसकी वजह है कि जनता में परिवर्तन की लहर है और हर वर्ग के लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहली बार बूथ एजेंट को प्रशिक्षित कर रही है।
प्रत्येक बूथ के लिए पांच-पांच एजेंटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस संबंध में प्रदेश को दस जोन में बांटा गया है और वाराणसी व आजमगढ़ जोन का पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंदन बागची को बनाया गया है। बसपा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा छोड़ लोग कांग्रेस में शामिल होने के लिए लाइन लगाए खड़े हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी को भी समाहित करने के लिए काफी छानबीन कर रही है।
कांग्रेस महासचिव ने सपा पर प्रहार करते हुए कहा, सपा मुखिया मुलायम सिंह की साइकिल पर कल्याण सिंह की सीट अब शाही इमाम बुखारी ने ली है जो ओसामा बिन लादेन को महिमा मंडित कर चुके हैं। निहायत अविश्वसनीय बुखारी वहीं है जो गुजरात दंगों के बाद भाजपा के लिए फतवा जारी कर चुके हैं। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा की हालत बद से बदतर हो गयी है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी पर प्रहार करते हुए कहा राजनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, कलराज मिश्र और विजय कटियार सरीखे नेता गडकरी और केन्द्रीय नेतृत्व की नजरों में निकम्मे हैं तभी तो उमा भारती को मध्य प्रदेश से आयातित किया गया है। मुझे इन सभी नेताओं से सहानुभूति हैं।












Click it and Unblock the Notifications