पंजाब में 77 और उत्तराखंड में 70 फीसदी मतदान

दोनों ही राज्यों में चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुए। कहीं भी किसी बड़ी गड़बड़ी की खबर नहीं आई। दोनों राज्यों में एक ही दिन में एकदिनी चुनाव कराए गए। इस बार दोनों राज्यों में पहले के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है।
वैसे दोनों राज्यों की बात की जाए तो जहां पंजाब में भाजपा-अकाली दल व कांग्रेस के बीच टक्कर है वहीं उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टककर है। कांग्रेस इन दोनों राज्यों में वापसी का दावा कर रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वोट डालने के बाद कहा कि इस बार अकाली दल और भाजपा का गठबंधन दोबारा से सत्ता पर काबिज होगा। इससे पहले पंजाब में हर बार सरकार बदलती रही है। अब देखना है कि इस बार इतिहास बदलता है या मुख्यमंत्री बदलेगा।
वहीं उत्तराखंड में खंडूरी है जरूरी का नारा लगाने वाली भाजपा का दावा है कि राज्य में फिर से पार्टी सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। जबकि कांग्रेस का कहना है कि इस बार उनकी पार्टी सरकार बनाने में सफल होगी। फिलहाल नतीजों के लिए 6 मार्च का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications