Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकतंत्र का पर्व है आज करें अपने अधिकार का प्रयोग

Vote
आज का दिन उनके लिए खास है जो वोट डालने वाले हैं। वोट डालने वाला हर इंसान सोचता है कि नेता अपनी मर्जी से सबकुछ करते हैं। अपनी मनमानी करने वाले और जनता की जरूरतों पर ध्‍यान न देने वालों को अगर आप जीत से महरूम कराना चाहते हैं तो आपको मतदान केंद्र पर पहुंचना ही होगा। आज का एक दिन आपके आने वाले पांच साल का भविष्‍य तय करेगा।

पिछले पांच साल से हम लोग अपने घर में बैठकर भ्रष्‍टाचार करने वाले नेताओं को कोसते रहते हैं। यह हमारे पास सबसे हॉट और फेवरेट टॉपिक भी है। अब ऐसे में सवाल यह है कि आखिर घर के ड्रॉइंग रूम में इन नेताओं को कोसने से कुछ भला होने वाला नहीं है। आज का दिन आपका है और अगर आप आज घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं और अपने मतदान का प्रयोग करते हैं तो आप मनचाहा बदलाव ला सकते हैं।

असल में आज हमारे देश में हर कोई यह सोचने लगा है कि उनके एक वोट से क्‍या फर्क पड़ेगा। अगर हर इंसान यही सोचने लगा तो लोकतंत्र की परिभाषा ही बदल जाएगी। अगर आप इसे अपने अधिकार की जगह अपना कर्तव्‍य समझ लें तो आने वाले समय में देश की तकदीर और तस्‍वीर बदल सकती है। फिर देश वैसा ही होगा जैसा आप चाहते हैं।

पिछले कुछ समय से हम महंगाई, भ्रष्‍टाचार और गुंडागर्दी से परेशान रहे हैं। अगर आपने अब भी जागरुक होकर मतदान नहीं किया तो यह समस्‍या आने वाले समय में भी आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। आज पंजाब और उत्‍तराखंड में लोकतंत्र का पर्व है। आप इस पर्व में जितने जोर-शोर से शामिल होंगे। हमारे लोकतंत्र को उतनी ही मजबूती मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+