पंजाब के मनसा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से गड़बड़ी का आरोप

EVM
चंडीगढ़। पंजाब की मनसा विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग मशीन ईवीएम से गड़बड़ी का आरोप लगा है। यह आरोप चुनाव करा रहे अधिकारियों पर लगा है। अब इस मामले की जांच की जा रही है। यहां के एक बसपा प्रत्‍याशी ने एक चुनाव में तैनात अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उसने उस अधिकारी को ईवीएम मशीन का वह बटन दबाते हुए देखा है जिसके सामने अकाली दल का चुनाव निशान बना था।

हालांकि उस अधिकारी का कहना है कि वह मशीन की जांच करने के लिए बटन दबा रहा था। बसपा प्रत्‍याशी ने अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चुनाव आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू की जा चुकी है। चुनाव आयोग का कहना है कि अगर इस मामले में अधिकारी को दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वैसे पंजाब में होने वाली 117 सीटों के लिए बाकी जगहों पर चुनाव सामान्‍य तौर पर चल रहे हैं। 11 बजे तक लगभग 26 प्रतिशत म‍तदान हुआ है। इस दौरान कई महत्‍वपूर्ण हस्तियों ने भी वोट डाला। जिनमें मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के नाम शामिल हैं।

पंजाब में लगभग 80 फीसदी से अधिक मतदान होने की उम्‍मीद है। चुनाव आयोग ने मतदान के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है। पंजाब में मौसम भी आज साफ है जिस वजह से मतदान बेहतर होने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+