मौत का सिलसिला जारी, पांच और बच्चों की मौत

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। अस्पताल में हुई पांच बच्चों की मौत में कुछ भी असामान्य नहीं होने का जिक्र करते हुए पाल ने कहा कि यह आम है। अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में बच्चों को लाया जाता है, उनमें से कई को स्थिति गंभीर होती है। इससे पहले अक्तूबर में कई जिला अस्पतालों और बी सी राय शिशु अस्पताल में 36 बच्चों की मौत हो गई थी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा सदर अस्पताल में छह और बच्चों की मृत्यु हो गयी। नवजात शिशुओं को रखने वाले पालने में बच्चों की मृत्यु का सिलसिला बुधवार से शुरू हुआ था। अभी तक कुल 20 बच्चे मौत का शिकार हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के सू़त्रों ने बताया, कल मालदा सदर अस्पताल में छह और बच्चों मौत हो गयी। इनमें से चार बच्चों की मृत्यु दिन में हुयी थी, जबकि शेष दो बच्चों की मृत्यु रात में हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications