जरूरी है भारत और पाक के बीच याराना: गिलानी

प्रधानमंत्री गिलानी ने यह भी कहा कि संबंधों में सुधार के लिए बातचीत का दौर चलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पाकिस्तान के गृहसचिव पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में होने वाली द्विपक्षीय वार्ताओं से दोनों देशों में घनिष्टता आएगी जिससे संबंध मजबूत होंगे।
भारत के प्रधानमंत्री को दिए संदेश में गिलानी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बहुत ही सज्जन पुरुष हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे पाकिस्तान के साथ संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मनमोहन सिंह भी गिलानी को सज्जन पुरुष की उपाधि दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications