चर्च की वेबसाइड पर अश्लील विज्ञापन, भड़के लोग
डम्बर्टन। मंदिर, मसजिद, गुरूद्वारा और गिरिजाघर ऐसी जगहें हैं जिनके नाम से ही पवित्रता की खुशबू आती है। लेकिन जब इन चीजों के साथ कोई मजाक और छेड़-छाड़ करता है तो इंसान को गुस्सा आना लाजिमी है।
बात डम्बर्टन के सेंट पैट्रिक कैथोलिक चर्च की है जहां की वेबसाइट पर अश्लील सेक्स विज्ञापन को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग हैरान, परेशान और गुस्से में आ गये जब उन्होंने चर्च की साइट पर एक पुरूष और महिला को अतरंग संबंध बनाते हुए देखा। इस विज्ञापन में 6 महिलाएं दिखायी गयीं इनको घेरे हुए एक और महिला है जो ओपेरा गा रही है।
द सन में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस विज्ञापन की वजह से लोग काफी गुस्से में हैं। लोगों का कहना था कि जिस किसी ने भी यह किया है वो बेहद ही गलत इंसान है। यह बहुत ही घृणित काम है बावजूद इसके इस विज्ञापन को देखने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है।













Click it and Unblock the Notifications