स्नेहा के चलते सराहा गया वायुसेना का मार्चिंग दस्ता

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परेड में वर्दी में सजे दस्तों की कदमताल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को आंकने के लिए जजों के तीन पैनल बनाए गए थे। मूल्यांकन के नतीजों के मुताबिक फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्नेहा शेखावत के नेतृत्व में निकली वायु सेना के 144 सैनिकों की टुकड़ी को सेना के तीनों अंगों के दस मार्चिग दस्तों में से अव्वल आंका गया।
झांकियों में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पहला, गोवा को दूसरा और कर्नाटक को तीसरा पुरस्कार दिया गया। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों में दिल्ली के शासकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय हस्तसाल को प्रथम चुना गया। वहीं दूसरा पुरस्कार उत्तर-मध्य सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की प्रस्तुति गुदम बाजा को मिला। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications