ईपीएफ की न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये

सीबीटी ने इससे पहले 23 दिसंबर को हुई बैठक में इस मामले पर निर्णय टाल दिया था। बैठक में यह मुद्दा चर्चा के लिए सामने आएगा। नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि इस न्यूनतम पेंशन पर राजी हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी अतिरिक्त फंड जुटाने के साधनों पर कोई निर्णय नहीं किया गया है।
ईपीएफओ आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च, 2010 तक 35 लाख पेंशनभोगी इस कोष के अंशदाता थे। इसमें से 14 लाख लोगों को 500 रुपये से भी कम मासिक पेंशन मिलती है। कुछ को तो महीने के महज 12 से 38 रुपये के बीच मिलते हैं। हजार रुपये से ज्यादा पेंशन पाने वाले लोगों की संख्या 7 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications