आखिर लड़के पहले क्यों कहते हैं 'आई लव यू'

लेकिन वैज्ञानिकों की रिसर्च कुछ और कहती है। डेली मेल की खबर के मुताबिक पेन्सिलवानिया स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा, यौन जरूरतों को पूरा करने वाली कोई भी रणनीति पुरूषों के लिए लाभकारी है और इसमें प्रेम की घोषणा भी शामिल है। इसलिए पुरूष पहले अपने दिल की बात कह देते हैं। वो किसी से प्यार करते हैं, उन्हें कोई पसंद आने लगा है इस बारे में उन्हें पहले से पता चल जाता है।
इस रिसर्च तक पहुंचने के लिए करीब 171 जवां युवक-युवतियों से बातचीत की गई जिनकी उम्र 25 साल से कम थी। जिसमें 87 फीसदी लोगों का कहना था कि वे मानते हैं कि पहले महिलाएं इश्क में पड़ती हैं क्योंकि वो दिमाग से ज्यादा दिल से सोचती है।
लेकिन पुरूष अपने दिल की बात पहले कह देते हैं क्योंकि वो तड़प और दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाते हें। युवकों का कहना था कि उन्हें यह समझने में महज चंद सप्ताह लगे कि वे प्यार में फंस गए है जबकि महिलाओं ने कहा कि ऐसा एहसास होने में कुछ महीने लगे। इस रिसर्च में यह भी कहा गया है कि 64 फीसदी पुरूषों ने माना कि पहले उन्होंने ही अपनी प्रेमिका को आई लव यू कहा। जबकि ऐसा कहने वाली महिलाओं का प्रतिशत 18 था।












Click it and Unblock the Notifications