Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रवर्तन निदेशालय बढा सकता है टीम कलमाड़ी की मुसीबतें

Suresh Kalmadi
दिल्ली (ब्यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीम कलमाड़ी की मुसीबतें बढा सकता है। क्योंकि कामनवेल्थ गेम्स के आयोजन में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी पहला चार्जशीट दाखिल करने वाला है। इसमें आयोजन समिति के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि क्वींस बेटन रिले के दौरान एएम फिल्म्स समेत विभिन्न कंपनियों को किए गए भुगतान में हुए फेमा के उल्लंघन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय सख्त है औऱ इसी बाबत वह टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रहा है।

यह राष्ट्रमंडल खेल से जुड़ा दूसरा मामला होगा, जिसमें फेमा के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके पहले ओवरले का काम करने वाली पीको के खिलाफ ईडी यह नोटिस जारी कर चुका है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्वींस बेटन रिले के दौरान विभिन्न कंपनियों को लगभग 12 करोड़ रुपये के भुगतान में फेमा के उल्लंघन के सबूत मिले हैं और इसके लिए जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

फेमा के तहत जारी कारण बताओ नोटिस पुलिस की चार्जशीट के समान मानी जाती है। जिस पर फेमा एडजुकेटिंग अथॉरिटी में सुनवाई हो सकती है। नियम के मुताबिक फेमा उल्लंघन के मामले में आरोपी को तीन गुना तक जुर्माना हो सकता है। जाहिर है टीम कलमाड़ी को इसके लिए लगभग 36 करोड़ रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस मामले में सीबीआइ पहले से जांच कर रही है, लेकिन सीबीआइ की जांच सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोपों तक सीमित है। इसके पहले ईडी इसी महीने 185 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन के मामले में सिंगापुर स्थित कंपनी पीको के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+