बिहार बस दुर्घटना में 5 की मौत

बस पर सवार एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौत जिला मुख्यालय स्थित मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। सूत्रों के अनुसार बस पर सवार सभी लोग इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित मनातू में आयोजित एक धार्मिक सभा में भाग लेकर नवादा जिला के वारसलीगंज लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेकिन राहत की बात यह है कि अब सभी घायलों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। दुर्घटना किस कारण से हुई अभी इसकी पुख्ता जारकारी हासिल नहीं हो पायी है। पुलिस राहत कार्य कराकर अब जांच में जुट गयी है। सूत्रों के अनुसार गाड़ी की गति और घने कोहरे के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा लई थी जिससे पांच लोगो की मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications