'भाजपा ने सपा के घोषणापत्र की नकल की'

गौरतलब है कि सपा ने चुनाव के बाद सत्ता में आने पर युवाओं को लैपटाप देने का वादा किया है। कुछ ऐसा ही एलान भाजपा के घोषणापत्र में किया गया है। सपा नेता ने उनकी पार्टी के राज्य की सत्ता में आने पर बसपा द्वारा लखनऊ से लेकर नोएडा तक लगवाई गई तमाम मूर्तियां हटा दी जाएंगी। उन्होंने सपा के सत्ता में आने पर दसवीं कक्षा पास करने वाली हर मुस्लिम लड़की को 30 हजार रुपए देने का एलान किया।
पिछले दिनों भाजपा ने घोषणा पत्र के कई वादो का पिटारा खोलते हुए सभी वर्गो के लोगो को रिझाने की कोशिश की है। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आयी तो अयोध्या में राममंदिर बनाया जायेगा। भाजपा सत्ता में आई तो पिछड़े वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण के तहत अल्पसंख्यकों को दिए गए 4.5 फीसदी के आरक्षण को खत्म करेगी।












Click it and Unblock the Notifications