शाही इमाम बुखारी ने कहा यूपी में सपा को जिताओ

UP
दिल्‍ली। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव एक बार फिर मुस्लिम वोटरों को अपनी ओर मोड़ने में कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। दिल्‍ली स्थित जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी ने यूपी के मुस्लिम वोटरों को राज्‍य में समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की है। शनिवार को जनता को की अपनी अपील में शाही इमाम ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी सहित अन्‍य पार्टियों को लताड़ भी लगाई।

मुस्लिम वोटरों को रिझाने के लिए शाही इमाम से मिलने पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने शाही इमाम के साथ साझा प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की। जिसमें बोलते हुए सैयद इमाम बुखारी ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सत्‍ता में आने पर मु‍स्लिमों के भले के लिए काम करने का आश्‍वासन दिया है। जिस वजह से मुस्लिम वोटरों को उनके पक्ष में वोट करने चाहिए।

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान इमाम बुखारी ने राज्‍य के बाकी राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि मुस्लिमों की दुर्गति के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार हैं। राज्‍य में पिछले पांच साल में बसपा की सरकार रही और उसने मुस्लिमों के भले के लिए कोई कदम नहीं उठाया। वहीं उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह मुस्मिल विरोध बताया।

पिछली बार हुए चुनावों में सैयद बुखारी ने मुस्लिम वोटरों से मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को वोट न देने की अपील की थी। जिस वजह से राज्‍य में समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हार मिली थी। मगर इस बार मुलायम सिंह यादव इमाम को मनाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में अगर मुस्लिम वोटर सपा का साथ देते हैं तो मुलायम सिंह की पार्टी को मजबूती मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+