घर वालों को नींद की गोली खिलाकर कर रहे थे प्रेम प्रसंग

गुरुवार को अपने प्रेमी से मिलने की चाहत में छात्रा ने अपने परिजनों को दूध में नशीली गोलियां मिला कर पिला दीं जिससे वह बेहोश हो गये। उन्होंने बताया कि छात्रा का प्रेमी सोनू रात को अपने दोस्त आसिफ के साथ उसके घर पहुंचा। लेकिन छात्रा की दादी ने दूध नहीं पिया था। इसलिए शोर सुनकर दादी की आंख खुल गयी।
पोती के साथ उसके प्रेमी को देखकर दादी ने शोर मचाया जिससे, घर के लोग तो नहीं जागे, लेकिन पड़ोसी जरूर पहुंच गये। लोगों ने सोनू को तो पकड़ लिया, लेकिन उसका दोस्त आसिफ भाग निकला। सोनू ने बताया कि नींद की गोली उसे आसिफ ने ही लाकर दी थी। जिसे उसने अपनी प्रेमिका को दिया था। पुलिस ने बाद में आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications