जम्मू कश्मीर में वायुसेना का बचाव कार्य शुरू

Snowfall
जम्मू। जम्मू कश्मीर में हिमपात से बुरी तरह प्रभावित किश्तवाड़ जिले में फंसे करीब 190 लोगों को हेलीकाप्टर की मदद से बाहर निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने बचाव अभियान फिर शुरू कर दिया है। वायुसेना के एमआई-17 हेलीकाप्टरों ने बफीली हवाओं और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद आज बचाव अभियान दोबारा शुरू किया। कल गणतंत्र दिवस की वजह से यह अभियान रोक दिया गया था।

जम्मू के रक्षा प्रवक्ता एस एन आचार्य ने बताया जम्मू स्थित आईएएफ की 130 हेलीकाप्टर यूनिट ने किश्तवाड़ जिले में आज सुबह से कम दृश्यता, बफीली हवाओं और शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम तापमान के बावजूद बचाव अभियान फिर शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 40 लोगों को हेलीकाप्टर की मदद से बाहर निकाला जा चुका है और दिन भर में सभी लोगों को बाहर निकाल लिए जाने की उम्मीद है।

किश्तवाड़ जिले के सोनदेर, दाचिन, मारवाह और नवापाचिन इलाकों में भारी हिमपात की वजह से फंसे लोगों को निकालने के लिए, राज्य सरकार के अनुरोध पर वायुसेना ने सात जनवरी से यह अभियान शुरू किया था। इससे पहले जम्मू और श्रीनगर शहर में वायुसेना ने 21 जनवरी से 2,188 लोगों को बचाया था।

कोन्डोर्स के नाम से लोकप्रिय 130 हेलीकाप्टर यूनिट ने नौ जनवरी को बर्फ से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों के लिए आवश्यक आपूर्तियों और दवाइयों के साथ बचाव अभियान शुरू किया था। हेलीकाप्टरों ने रियासी, गुलाबगढ़, रामबन और अन्य इलाकों में दवाएं तथा आवश्यक सामग्री पहुंचाने तथा लोगों को वहां से निकालने के लिए कई चक्कर लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+