आज झापड़ तो कल अन्ना कहेंगे गोली मार दो: दिग्विजय सिंह
लखनऊ। अन्ना हजारे एक बार फिर से थप्पड़ वाले बयान पर फंस गये है। अन्ना की चारों तरफ आलोचना हो रही है। एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अन्ना हजारे पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा की संगत ने अहिंसावादी अन्ना हजारे की सोचने समझने की शक्ति को कम कर दिया है।
इसलिए तो वो ऊंट-पटांग बयान दे रहे है। वो आज थप्पड़ मारने की वकालत कर रहे हैं तो कल कहेंगे लोगों को गोली मार दो। अब वो अंहिंसक नहीं रहे, वो तो हिंसक हो गये हैं। उन्हें अब गांधी जी का चोला उठाकर फेंक देना चाहिए।
अन्ना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने रामदेव को बीजेपी का एजेंट बताते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ा। उन्हें काला धन नहीं बिजनेस चाहिए। वो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है, इसलिए उनके मुंह से भ्रष्टाचार हटाओ की बात अच्छी नहीं लगती है। यह हमारे शास्त्रों में लिखा है कि कोई भी स्वामी या साधू बिजनेस नहीं करता है।
गौरतलब है कि हाल ही में अन्ना ने फिल्म गली गली चोर है को देखने के बाद कहा था कि जनता भ्रष्टाचार से इतना तंग आ चुकी है कि उसके सामने थप्पड़ मारने के सिवा और कोई चारा नहीं बचा है।













Click it and Unblock the Notifications