पंजाब जाने से पहले सिरसा पहुंचे राहुल गांधी
सिरसा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी चार्टर पंजाब चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने से पहले विमान से सिरसा के वायु सेना केन्द्र पहुंचे। यहां से वे निजी हैलीकॉप्टर पर सवार होकर पंजाब के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी का सिरसा वायुसेना केन्द्र पहुंचने पर हरियाणा सरकार की तरफ से उद्योगमंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा ने स्वागत किया।
राहुल गांधी ने हवाई जहाज से उतरकर वायुसेना केंद्र के विश्रामगृह में जलपान किया और लगभग सात मिनट तक यहां रूके। इसके बाद हेलीकॉप्टर से गिदड़बाह पंजाब के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से हिसार रेंज के कमीश्रर एमपी बंसल, उपायुक्त जे गणेशन, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र यादव, वायुसेना केन्द्र के एयर कोमोडोर एचपी सिंह, एसडीएम रोशन लाल सहित अन्य मौजूद थे। अपने संक्षिप्त विराम दौरान राहुल गांधी ने सुरजेवाला व खोसा से हरियाणा सरकार व पंजाब चुनावों बारे चर्चा की। इसके बाद राहुल गांधी पंजाब के लिए रवाना हो गए।













Click it and Unblock the Notifications