अमर सिंह की रैली में महिला कार्यकर्ता की पिटाई

मुजफ्फरनगर। लोकमंच पार्टी के निर्माणकर्ता अमर सिंह हमेशा महिलाओं की पैरवी करते नजर आते हैं लेकिन उन्ही की रैली में महिलाओं के साथ बदसलूकी करने और मारपीट का मामला सामने आया है। जीं हां, मंगलवार को मुजफ्फरनगर में एक रैला के दौरान अमर सिंह की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की।

घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली इलाके की है जहां अमर सिंह चुनाव रैली कर रहे थे। जब अमर सिंह का भाषण चल रहा था तभी अचानक वहां कुछ महिलाएं आकर अमर सिंह और उनकी पार्टी के विरोध में नारेबाजी करने लगीं। जिनका नेतृत्व मेराज जमां नाम की महिला कर रही थीं जो अपने आप को पार्टी की कार्यकर्ता बता रही थीं।

उनका कहना था कि पार्टी ने पहले उन्हें यहां की सीट पर टिकट देने का वादा किया था लेकिन बाद में किसी और को यहां से टिकट दे दिया गया। इसी कारण मेराज अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंच गईं और नारेबाजी करने लगीं। वो अमर सिंह से मिलने की जिद कर रही थीं। जब मना करने और समझाने से वो नहीं समझीं तो अमर सिंह के समर्थक गुस्से और बदसलूकी पर उतर आये और उन्होंने जमकर इस महिला की पिटाई कर दी।

आपको बता दें जिस वक्त ये सारा हंगामा हो रहा था उस वक्त राष्ट्रीय लोकमंच के अध्यक्ष अमर सिंह मंच से भाषण दे रहे थे। लेकिन जब उनसे इस बारे में बात की गयी थी तो उन्होंने इस प्रकरण से अंजान होने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+