गुवाहाटी एक्सप्रेस के एसी कोच में मिला अजगर

बालेश्वर में आरपीएफ के प्रभारी अधिकारी अमूल्य बिस्वाल ने कहा कि जब ट्रेन शाम सात बजे बालेश्वर स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन पर गश्त कर रहे आरपीएफ के जवानों को सूचना दी। हमने इसकी सूचना तत्काल ट्रेन के गार्ड को दी जिसके बाद हम अजगर को पकड़ने में कामयाब हुए। अजगर को कोच में शौचालय के पास पकड़ा गया।
ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि यह उस समय भाग गया होगा जब कोई इसकी तस्करी का प्रयास कर रहा होगा। अधिकारी ने बताया कि अजगर के चक्कर में गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन करीब आधा घंटे विलंबित हुई। स्थानीय वन अधिकारियों से अजगर को अपने कब्जे में लेने को कहा गया है। सोचने वाली बात यह है कि अजगर एसी बोगी में आया कैसे। क्या ट्रेन की सफाई के दौरान भी वह कर्मियों को नहीं दिखाई दिया।












Click it and Unblock the Notifications