कैप्टन बनेंगे पंजाब के सीएम: राहुल गांधी

Rahul Gandhi
अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीती तो अगले सीएम कैप्टन अमरिंदर बनेंगे। कांग्रेस में सीएम को लेकर चल रही असमंजस को पार्टी के महासचिव राहुल गांधी ने अमृतसर के तरन तारन में हुई रैली के दौरान समाप्त कर दिया। चुनावी सभा में राहुल गांधी ने मंच से तीन बार कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आईं तो अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री होंगे।

राहुल गांधी ने अकालियों पर जमकर हमले किए। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि यहां पर सरकारी पैसे के दम पर चैनल चलते है। सत्ताधारी लोग चैनल चला रहे है। भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन इस मसले पर रथयात्रा करने वाली भाजपा को ये भ्रष्टाचार नजर नहीं आता। विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के मसले पर राहुल गांधी ने कहा कि इससे देश में विकास होगा।

हमारी नीयत बिलकुल साफ थी लेकिन विपक्ष ने इसे रुकवा दिया। राहुल गांधी ने अकाली सरकार पर इल्जाम लगाया कि पांच सालों तक इस सरकार ने कुछ नहीं किया। जो भी काम हुए वे केंद्र से मिले पैसे के दम पर हुए और अकाली भाजपा गठबंधन के नेता इन कामों को अपना कह कर प्रचारित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पंजाब के युवाओं के नशे में डूबे होने पर चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर इस समस्या से निपटने के लिए कारगर कदम उठाएं जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+