'खंडूरी इस देश के सबसे ईमानदार नेता'
पिथौरागढ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज यहां कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी इस देश के सबसे ईमानदार नेता हैं। आडवाणी आज यहां डीडीहाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि खंडूरी की ईमानदारी के चलते ही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक आधुनिक सडक का निर्माण हुआ था।
खंडूरी ने राज्य में लोकायुक्त विधेयक पारित कराकर एक बार फिर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होनें कहा कि उत्तराखंड में पारित लोकायुक्त विधेयक को भ्रष्टाचार से निपटने में सबसे उत्तम कानून माना गया है। यहां तक कि विदेशी राजनीतिज्ञ भी इस विधेयक की तारीफ कर रहे हैं। खेडूरी ने ही उत्तराखंड राज्य का विकास किया है।
उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो न केवल लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकती है बल्कि एक साफ सुथरी सरकार भी प्रदान कर सकती है। आडवाणी ने कहा कि केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार उनके जीवन की सबसे भ्रष्टतम सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि0 जब से राजनीतिक जीवन शुरू किया, ऐसी भ्रष्टतम सरकार नहीं देखी थी।













Click it and Unblock the Notifications