'रूश्दी मामले पर कांग्रेस कर रही वोट बैंक की राजनीति'

चार लेखकों से सामान बांधने और जयपुर छोड़ने के लिए कहने की बात भी बोलने की आजादी पर हमला है। उन्होंने कहा कि वीडियो को रोकने की कोशिश को भी वोट बैंक की राजनीति के नजरिये से देखना चाहिए। जावड़ेकर ने जयपुर साहित्योत्सव के संदर्भ में कहा कि जिस तरीके से कुछ प्रदर्शनकारियों को उत्सव के पंडाल में पहुंचने दिया गया। उससे पता चलता है कि पूरा वाकया सुनियोजित था क्योंकि राज्य सरकार ने दावा किया है कि साहित्योत्सव में भरपूर सुरक्षा है।
भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस की इस सांप्रदायिक वोट बैंक की राजनीति की निंदा करती है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तथाकथित झंडाबरदार इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। वहीं दूसरी तरफ सलमान रूश्दी की प्रस्तावित जयपुर यात्रा से कुछ मुस्लिम समूहों की नाराजगी के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कहा कि उनकी लेखनी से किसी को एतराज हो सकता है, लेकिन बहुत उत्कृष्ठ लेखक का राजधानी में स्वागत है।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शीला ने कहा कि हम हर किसी का स्वागत करते हैं। वह जाने माने लेखक हैं और उनकी लेखनी से किसी के मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वह बहुत प्रतिष्ठित लेखक हैं। वह बुकर पुरस्कार विजेता हैं। रूश्दी को जयपुर में एक साहित्यिक समारोह में भाग लेना था, लेकिन कुछ मुस्लिम संगठनो ने इस बात का विरोध किया तो रूश्दी को अपनी जयपुर यात्रा रद्द कर देनी पड़ी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गुलाबी नगरी में इस विवादित लेखक की यात्रा पर चिंता प्रकट की थी। रूश्दी के 23 वर्ष पहले लिखे उपन्यास सेटेनिक वर्सेज ने मुस्लिम जगत में तूफान ला दिया था। सहमत ने रूश्दी की भारत यात्रा पर सांप्रदायिक ताकतों के एतराज पर सरकार के रवैए की आलोचना करते हुए कल कहा कि वह हर हालात में रूश्दी की अगवानी करने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications