पुणे: सरकारी वाहन का खूनी खेल, 9 की मौत, 27 घायल
पुणे। पुणे शहर में बुधवार की सुबह एक बेलगाम सरकारी बस ने 9 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। घटना सुबह 7 बजे की है, जहां एक बेलगाम बस ने करीब 1 घंटे तक ऐसा कोहराम मचाया जिसकी चपेट में आये 9 लोगों को मौत की चपेट में आ गये और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस ने करीब 30 वाहनों को क्षतिग्रस्त और पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया।
इस दौरान गोली चलाकर भी बस को रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं रुका। लेकिन इतने कोहराम के बाद आखिर में पुलिस दस्ते ने उस पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए शख्स का नाम संतोष माणे बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस इस बात को जानने में लगी है कि आखिर संतोष माणे ने मौत का यह खेल खेला क्यों?













Click it and Unblock the Notifications