'सबसे ज्यादा थप्पड़ तो टीम अन्ना को पड़ने चाहिए'
नई दिल्ली। अन्ना ने हजारे ने अपने थप्पड़ वाले बयान से विरोधियों को मौका दे दिया है जिसके चलते है कि थप्पड़ का मु्द्दा फिर से गर्मा गया है। सारे राजनीतिक दलों ने अन्ना के बयान की कड़ी निंदा की है। सपा नेता मोहन सिंह ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर टीम अन्ना पर ही होगा और उन्हें ही सबसे ज्यादा थप्पड़ पड़ेंगे। वहीं आजम खान का कहना है कि अन्ना ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।
वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भाजपा को लोगों ने अन्ना हजारे को हिसंक बना दिया है। वो अंहिसावादी थे लेकिन अब नहीं है। आरएसएस और भाजपा ने उनकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी है। तभी तो उनके सोचने और समझने की शक्ति खत्म हो गयी है। जबकि वहीं भाजपा राजनाथ सिंह ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अन्ना को इस तरह से बयान नहीं देना चाहिए था।
गौरतलब है कि अन्ना ने कहा था कि जब इंसान के बर्दाश्त करने की सीमा कम हो जाती है तो उसके पास हाथ उठाने के अलावा और कुछ बचता नहीं है। उसके पास सिवाय थप्पड़ मारने के और कोई चारा नहीं होता। अन्ना हजारे ने यह प्रतिक्रिया भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर आधारित फिल्म 'गली गली चोर है' को देखने के बाद दी थी।













Click it and Unblock the Notifications