कुशवाहा मामले पर भाजपा से निलंबित आशीष कांग्रेस में शामिल

वर्ष 2004 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राय उससे पहले भाजपा जनता युवा मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य रह चुके है। राय ने कहा कि भाजपा ने उन लोगो को पार्टी में शामिल कर लिया जिन के विरुद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है और उनमें ऐसे लोग भी शामिल है जिन्हें लोकायुक्त की जांच के बाद मुख्यमंत्री मायावती ने अपने मंत्रिपरिषद से हटा दिया है।
राय ने यह भी कहा कि कुशवाहा प्रकरण पर पार्टी के कई विधायकों और सांसदो ने विरोध जताया था, मगर उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की गयी जबकि उन्हें निलम्बित करते हुए कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जोशी ने राय का उनकी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वे भाजपा की गलत और साम्प्रदायिक नीतियों के विरोध में पार्टी में आये है और उनक आने से पार्टी मजबूत होगी।












Click it and Unblock the Notifications