गांधी परिवार है आउटसाइडर: उमा भारती

चंडीगढ़। भाजपा नेता व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राजधानी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी द्वारा उन्हें आउटसाइडर और पूतना कहने के जवाब में कहा है कि कांग्रेसी नेता सत्ता के नशे में चूर हैं, यही वजह है कि कांग्रेस के युवराज व पार्टी के महासचिव राहुल गांधी ऐसे बयान दे रहे हैं।

ठीक वैसे ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह बागियों के चुनाव मैदान में न हटने पर कत्लेआम होने का बयान दे रहे हैं। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी उन्हें आउटसाइडर बता रहे हैं। वे भूल गए हैं कि उनका परिवार भी दिल्ली से आकर उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ता है।


उमा ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे तो नाम के पीछे भारती है, जिससे पता लगता है कि मैं भारत की ही हूं। उमा भारती से जब यूपी में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे कोई मुख्यमंत्री नहीं वे तो चौकीदार हैं।

उमा भारती ने कहा कि वह आठ साल की उम्र से प्रवचन करती आ रही हैं। पंजाब में भी काफी छोटी उम्र में प्रवचन का मौका मिला है। अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, राजमाता विजयराजे सिंधिया भी प्रवचन सुनने आते थे। भाजपा में शामिल हुई तो मेरी बात सभी नेता गौर से सुनते थे। मैं उस वक्त भाजपा नेताओं की लाडली बिटिया थी। पार्टी छोडऩे के बाद कुछ सालों बाद अब दोबारा भाजपा में शामिल हुई तो अब लाडली बिटिया की जगह कार्यकर्ता बनकर लौटी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+