आईएसआई चीफ ने कहा मुशर्रफ जी मत लौटना पाक

अब खबर आ रही है कि आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शूजा पाशा ने उन्हें फिलहाल पाकिस्तान न लौटने की हिदायत दी है। पाशा ने उनसे कहा है कि अगर इन हालातों में पाकिस्तान लौटते हैं तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक आईएसआई प्रमुख ने गुपचुप तरीके से दुबई में मुशर्रफ से मुलाकात की थी। खबर में कहा गया है कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह बैठक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देश पर आयोजित की गई थी या यह एक निजी बैठक थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। जिस वजह से उन्हें पाकिस्तान पहुंचते ही गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि इस समय देश को उनकी जरूरत है और वे देश जरूर लौटेंगे चाहें उनकी गिरफ्तारी हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications