स्‍वर्ण मंदिर बयान पर सिक्‍ख खफा, यूएस ने दी सफाई

Golden Temple
वाशिंगटन। अमेरिका के चर्चित टीवी शो 'द टुनाइट शो' के होस्‍ट जेय लिनो ने सिक्‍खों के पवित्र गुरुद्वारा स्‍वर्ण मंदिर को अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिक पार्टी के उम्‍मीदवार मिट रोमनी का समर होम बताया था। उनके इस विवादास्‍पद बयान का सिक्‍ख समुदाय के लोग भारत सहित पूरी दुनिया में विरोध कर रहे हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी जेय लिनो के इस बयान पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। अमेरिका में रह रहे सिक्‍खों ने भी उनके इस बयान के विरोध में प्रदर्शन किया था। अमेरिका में बसे हुए लाखों सिक्‍खों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अमेरिका ने भी अपने टीवी होस्‍ट के विवादास्‍पद बयान का बचाव किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर एक बयान जारी कर कहा कि जेय लियोन ने स्‍वर्ण मंदिर पर जो भी बयान दिया है वह अमेरिका के संविधान के अंतर्गत है। वह उनकी अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता से जुड़ा हुआ मामला है। जिसके तहत उन्‍हें इस तरह का कुछ भी कहने से रोका नहीं जा सकता है और न ही उनके खिलाफ कोई मामला बनता है।

पूरी दुनिया में बस रहे सिक्‍खों ने इस मामले की शिकायत भारतीय विदेश मंत्रालय में की है। जिसके बाद विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा ने अम‍ेरिका में स्थित भारतीय राजदूत से मामले पर बातचीत करने के लिए कहा। अमेरिका दौरे पर गए प्रवासीय भारतीय मामलों के मंत्री वायलर रवि ने अमेरिका द्वारा की गई इस टिप्‍पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+