केजरीवाल माफी मांगे वरना मुकदमा ठोंक दूंगा: निशंक
देहरादून। एक तरफ टीम अन्ना लोकपाल बिल को लेकर खंडूरी सरकार का गुणगान कर रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
निशंक ने कहा कि केजरीवाल तत्काल अपने बयान पर माफी मांगे अन्यथा मैं उन पर मानहानी का मुकदमा ठोंक दूंगा। निशंक ने कहा कि बिना सबूत के केजरीवाल को किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहिए।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हरिद्वार में कहा था कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री निशंक की सरकार में कुंभ के दौरान कई घोटाले हुए हैं। खैर देखना दिलचस्प होगा कि टीम अन्ना अब इस संदर्भ में क्या बयान देगी?













Click it and Unblock the Notifications