माया पंजाब में भी हाथी दौड़ाने की फिराक में

रैली में बोलते हुए माया ने कहा कि इस बार पंजाब में चौकाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं। रैली में मायावती ने लोगों को अपने प्रदेश के विकास की उपलब्धियां भी गिनाईं। माया ने कहा कि इस समय ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस और भाजपा की सरकारे हैं। जिस वजह से वहां विकास नहीं हो पा रहा है। अब जनता इन पार्टियों को सत्ता से उतारने के लिए तैयार है।
मायावती ने कहा कि माननीय काशीराम जी की इच्छा थी कि पंजाब में बसपा की सरकार आए। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे कांग्रेस और भाजपा की पूंजीपतियों वाली नीतियों में न आएं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 6 दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन फिर भी आम आदमी की जिंदगी में कोई सुधार नहीं हो पाया है।
अब देखना है कि पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश में जमकर दौड़ लगाने वाला हाथी देखना है कि पंजाब में भी स्पीड पकड़ पाता है या नहीं। वैसे अभी तक पंजाब में बसपा के लिए नतीजे अपेक्षानुरूप नहीं रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications