आखिर राहुल ने पेटू हाथी को क्यों पाल रखा है?
लखनऊ। चुनावी समर में उमा और राहुल के बीच में वाद-विवाद जारी है। उमा भारती ने शनिवार को राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल हर जगह कह रहे है कि बसपा का हाथी बहुत बड़ा पेटू है लेकिन इस हाथी को संरक्षण देने वाले खुद राहुल गांधी ही तो है। यूपी में राहुल हाथी को गरियाते हैं और वही केन्द्र में हाथी के ही कारण कांग्रेस बची हुई है।
उमा भारती ने कहा कि केवल राहुल गांधी ही भ्रष्ट नहीं है बल्कि एनआरएचएम घोटाला मुख्यमंत्री मायावती की जानकारी में हुआ है। इसलिए इसकी जांच कराई जाए।
यदि मायावती दोषी हैं तो उन्हें भी जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव या बाबू सिंह कुशवाहा जो भी इस घोटाले में दोषी हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई हो।













Click it and Unblock the Notifications