सपा कर रही है लैपटॉप के जरिये जनता से धोखा: राहुल गांधी
बारा। चुनावी समर में कांग्रेस के एंग्री यंग मैन राहुल गांधी का अपने विरोधियों पर निशाना लगातार जारी है। सपा की ओर से जारी घोषणापत्र में छात्रों के लैपटॉप देने की बात कही गयी है जिसे ऱाहुल गांधी ने एक छलावा करार दिया है।
राहुल गांधी ने जनता से कहा कि आप को पता है कि कौन सी पार्टी पढ़ाई को लेकर कितनी सजग है। यह बस एक चुनावी शगूफा है। यह वो ही समाजवादी पार्टी है जो कभी कंप्यूटर और अंग्रेजी शिक्षा के खिलाफ थी।
राहुल गांधी ने केवल सपा पर ही निशाना नहीं साधा, उन्होंने भाजपा और बसपा को भी नहीं बक्शा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश के विकास में दूरदर्शिता की कमी के लिए केवल यही दल जिम्मेदार है। इन्हीं लोगों के चलते केंद्र की गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं के साथ छल हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications