माया ने की कांशीराम की इच्छा पूरी करने की अपील

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आज पडोसी नवांशहर जिले में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र की संप्रग सरकार और राज्य की सरकार दलित विरोधी है। दलित ही नहीं बल्कि पंजाब के सर्व समाज के लोगों को यह चाहिए कि वह पार्टी के संस्थापक कांशीराम की इच्छा को पूरा करें।
मायावती ने कहा कि कांशीरामजी की इच्छा पंजाब में बसपा की सरकार बनाने की थी। लेकिन यहां अभी तक नहीं बन पायी है। हालांकि उत्तर प्रदेश ने उनकी इस इच्छा को पूरा कर दिया है। हमारे इस नेता को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब अप राज्य में पार्टी की सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर पार्टी की सरकार बनती है तो यहां भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सर्व समाज के विकास के लिए काम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications