सपा का घोषणा पत्र महज एक चुनावी नौटंकी है: जितिन

लखनऊ। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को मतदाताओं को लुभाने के लिए की गयी महज चुनावी नौटंकी करार दिया है। जितिन प्रसाद ने आज यहां कहा, जहां तक समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की बात है वे चाहे युवकों की बात हो अथवा मुसलमानों की ऐसे वादे तो करते है, मगर निभाते नहीं, इसलिए कि जब वादे निभाने की बात आती है तो वे (सपा नेता) केवल एक जाति को ही ध्यान में रखते है।

उन्होंने कहा कि देर से ही सही सपा नेताओं को युवकों के लिए कम्प्यूटर और शिक्षा का महत्व समझ में आया तो सही, मगर यह भी तब जब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। प्रसाद ने कहा कि शिक्षा और कंप्यूटरीकरण के क्षेत्र में युवकों को बढ़ावा देने के लिए छेड़े गये राहुल गांधी के अभियान के बाद अब सभी दल उनका अनुसरण कर रहे है।

विधानसभा चुनाव में टीम अन्ना के अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रसाद ने कहा, कांग्रेस और संप्रग सरकार प्रभावी और मजबूत लोकपाल कानून बनाने के प्रति संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल देश और प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह है तथा किसी अन्य के प्रति नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+