भारतीय युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेंगे अमेरिकी टैंक

उन्होंने कहा कि तीन टैंक उतारने के साथ अमेरिका के करीब 200 जवान और बख्तरबंद वाहन इस युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेंगे। पिछले युद्ध अभ्यास में अमेरिका ने स्टाइकर इंफैंटी वाहन को उतारा था जिसे बाद में अफगानिस्तान में अभियान में लगाया गया। बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अमेरिका की ओर से किस टैंक को युद्ध अभ्यास में उतारा जायेगा। भारत की ओर से रूस निर्मित बीएमपी के साथ टैंकों को युद्ध अभ्यास में उतारा जायेगा।
सूत्रों ने कहा कि मार्च में इस युद्ध अभ्यास के बाद जम्मू कश्मीर राइफल्य रेजिमेंट के जवान अप्रैल में कैलिफोर्निया जायेंगे और वहां अमेरिका के साथ शत्रुजीत युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेंगे। दोनों देशों के सैन्यकर्मी पहाड़ी क्षेत्र में युद्ध कौशल एवं क्षमता की परख के लिए बज्र प्रहार युद्ध अभ्यास में भी हिस्सा लेंगे। भारत और अमेरिकी नौसेना के भी एक दूसरे के साथ युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications