Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आयटम सांग चिकनी चमेली के चलते मुंबई में गोलीबारी

Katrina Kaif
मुंबई। फिल्‍म अग्निपथ में अपने आइटम सांग 'चिकनी चमेली' से लोगों को घायल कर देने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शायद ही सोचा होगा कि उनके इस गाने को लेकर खून खराबा होगा, मगर मुंबई के दहिसार के एक ऑर्केस्‍ट्रा बार में शनिवार को ऐसा ही हुआ। बार में मौजूद एक विजनेसमैन की तरफ से बार-बार इस गाने पर डांस करने की जिद को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान बिजनेसमैन ने फायरिंग कर दी जिसमें दो लोग जख्‍मी हो गये। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों की मानें तो नालासोपरा के बिजनेसमैन राजकुमार गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ जलसा बार ऐंड रेस्तरां गया था। यह बार दहिसर चेकपोस्ट के करीब वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर है। राजकुमार गुप्ता के पास उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी था। शराब पीने के बाद राजकुमार ने परफॉर्मर से ' चिकनी चमेली ' गाने के लिए कहा। फरमाइश पर परफॉर्मर ने कई बार यह गाना गाया। इसके बावजूद राजकुमार ने बार-बार इसी गाने की फरमाइश की।

पुलिस की मानें तो जब दूसरे लोगों ने इस फरमाइश पर आपत्ति जताई तो राजकुमार झगड़ा करने लगा। बार मैनेजमेंट के बीच-बचाव करने पर राजकुमार बिल चुका कर बाहर निकल गया। दूसरे लोग भी बार से बाहर निकले। बाहर के बाहर दोनों पक्ष में फिर झगड़ा हो गया और राजकुमार ने फायरिंग कर दी। जब घबराए लोग भागने लगे तो राजकुमार ने उन पर 4 राउंड फायरिंग की। ओंकार कदम और रमेश शेट्टी गोलियों से घायल हो गए। वहां तमाशा देख रहे ओंकार को 2 गोलियां लगीं। बार में कुछ काम से आए शेट्टी को 1 गोली लगी। दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+