269 ग्राम की बच्‍ची का सबसे बड़ा दिन

Baby
लॉस एंजिलिस। अमेरिका में दुनिया की सबसे छोटी बच्‍ची ने पांच माह पहले जन्‍म लिया, और शुक्रवार को उसे अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। जब यह बच्‍ची पैदा हुई थी तब वह इतनी छोटी थी कि डॉक्‍टरों की हथेली पर समा जाती थी। इसका वजन महज 269 ग्राम था। खास बात यह है कि अब यह बच्‍ची पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य है। सच पूछिए तो शुक्रवार का दिन उसके जीवन का अब तक का सबसे बड़ा दिन साबित हुआ जब वो अस्‍पताल से घर गई।

बच्‍ची का नाम मेलिंडा स्टार गुइडो है, जिसका जन्‍म लॉस ऐंजिलिस में 30 अगस्‍त को हुआ था। जिस समय वो बच्‍ची पैदा हुई, तब उसका साइज एक बड़े चूहे के बराबर था। डॉक्‍टरों ने आशंका जताई कि वो ज्‍यादा दिन नहीं बचेगी, लेकिन फिर भी डॉक्‍टरों ने हार नहीं मानी। हथेली पर समा जाने वाली इस बच्‍ची को पांच महीने तक इंक्‍यूबेटर में रखा गया। लंबे इलाज के बाद इस नन्‍ही परी के स्‍वास्‍थ्‍य में काफी सुधार आया और वो भी सामान्‍य बच्‍चों की तरह हाथ पैर चलाने लगी।

शुक्रवार को अस्पताल से इसकी विदाई धूमधाम से हुई। नन्ही सी परी को गुलाबी कपड़ों और इसी रंग के कंबल में लपेटा गया और सजा धजा कर उसकी मां को घर ले जाने के लिए सौंपा गया। लॉस एंजिलिस के काउंटी यूएससी मेडिकल सेंटर में बच्‍ची को देखने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे। टेलीविजन चैनलों और फोटोग्राफरों की कतारें लगी हुई थीं। माना जा रहा है कि वह जीवित रहने वाली दुनिया की तीसरी और अमेरिका की दूसरी सबसे छोटी बच्ची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+