संजय दत्त मांग सकते हैं कांग्रेस के लिए वोट
क्योंकि वो लोकप्रिय नेता तो हैं ही साथ ही उनकी बहन और पिता दोनों ही लंबे अरसे से कांग्रेस का ही हिस्सा रहे हैं। पार्टी की ओऱ से इस तरह की बयानबाजी से हो सकता है संजय दत्त अब बहुत जल्द कांग्रेस का प्रचार करते नजर आये।
क्योंकि हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए अभिनेता संजय दत्त ने कहा था कि उनका परिवार नेहरू जी के जमाने से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनके पिता सुनील दत्त अंतिम समय तक भी कांग्रेसी ही रहे। उनका समाजवादी पार्टी में जाना ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। जिसे वो मौका मिलते ही सुधारना चाहते हैं।
गौरतलब है साल 2009 के आम चुनाव में अभिनेता संजय दत्त ने अमर सिंह के कहने पर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्हें लखनऊ से प्रत्याशी भी बनाया जा रहा था लेकिन कानूनी परमिशन ना मिलने से संजय दत्त चुनाव नहीं लड़ पाये।
अमर सिंह से अच्छे मैत्री संबध होने की वजह से संजय दत्त सपा में आये थे लेकिन जब अमर सिंह की ही खटपट सपा वालों से हो गयी तो संजय दत्त ने साल 2010 में सपा पार्टी छोड़ दी थी।













Click it and Unblock the Notifications