दिल्ली दरबार के आगे मुजरा नहीं करेगा गुजरात: मोदी

वलसाड। गुजरात हाईकोर्ट ने लोकायुक्त के मामले में फैसला क्या सुनाया एक बार फिर से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के बीच में युद्द छिड़ गया है। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए यूपीए सरकार राज्यपाल जैसे पद का दुरूप्रयोग कर रही है लेकिन वो अपने नापाक मंसूबो में कभी कामयाब नहीं हो पायेगी।

चाहे जो भी हो जाये गुजरात राज्य दिल्ली के तानाशाह दरबार के आगे कभी नहीं झुकेगा और ना ही उसके सामने मुजरा करेगा। गुजरात कोई कमजोर राज्य थोड़े ही है जो केन्द्र की तानाशाही के आगे झुक जायेगा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक गुजरात को कुछ नहीं दिया, इसलिए जब भाजपा ने यहां का काया-कल्प कर दिया है तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गयी है इसलिए वो हम पर तरह-तरह का वार कर रहे हैं। लेकिन मुझे पता है कि यहां की जनता कांग्रेस का खोखला और झूठा सच समझती है। इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं है।

गौरतलब है कि गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला देते हुए लोकायुक्त की नियुक्ति को बरकरार रखा था। आपको बता दें यह वो लोकायुक्त हैं, जिनकी नियुक्ति राज्यपाल ने की थी और राज्य सरकार ने इस पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिस पर जस्टीस वी एम सहाय की अध्यक्षता में इस मामले पर सुनवाई करते हुए लोकायुक्त की नियुक्ति को सही ठहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+