उम्र विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया सेना प्रमुख वीके सिंह को झटका

सेना प्रमुख की उम्र विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए रक्षामंत्री एके एंटनी ने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है कि इस मामले पर सार्वजनिक बहस हो रही है। इस मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि इस पूरे मुद्दे पर सरकार बहुत ही सोच समझकर कदम उठा रही है। एके एंटनी ने कहा कि इस मामले पर उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
गौरतलब है कि उम्र विवाद को लेकर सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने पहले ही कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। इस अपील के खारिज होने का असर सेना प्रमुख की याचिका पर नहीं पड़ेगा। इस मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह नौकरी से जुड़ा हुआ मामला है और इसमें कानून के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications