बच्चों को हाथ से खाना खिलाना भी जुर्म!

वो अपराध था बच्चे को हाथ से खाना खिलाने का। नॉर्वे के बाल सेवा अधिकार कानून के अंतर्गत ऐसा करना जुर्म है। यही नहीं चूंकि भारतीय दंपत्ति ने अपने बच्चों को ठीक ढंग से तैयार नहीं किया था और वो बच्चे रोज बेड पर अपने माता-पिता के साथ सोते हैं।
इस घटना का जिक्र करते हुए सागरिका ने मीडिया से बताया, "मेरा बेटा मेरे पति के साथ सोता है। नॉर्वे के अधिकारियों ने कहा कि उसे अलग सोना चाहिये। अधिकारियों ने मुझसे कहा कि बच्चे को हाथ से खाना खिलाना भारत में परम्परा होगी, लेकिन यहां ऐसा नहीं चलता। और अगर मां चम्मच से जबर्दस्ती खिलाती है, तो बच्चा ओवरडाइट हो सकता है, जो उसके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।" सागरिका के मुताबिक उनके बच्चे चाइल्ड केयर में हैं और उनका वीज़ा मार्च में एक्सपायर होने वाला है। अगर उससे पहले उनके बच्चे वापस नहीं मिले तो उन्हें मजबूरन वहां रहना पड़ेगा।
खैर नॉर्वे का यह कानून बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए है। क्या आप इससे सहमत हैं? आपको क्या लगता है क्या भारत में ऐसा कानून होना चाहिये अगर हां तो क्या यहां यह लागू हो पायेगा? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications