ईरान को ढ़ील देने के मूड में नहीं है अमेरिका

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा हम यह दबाव बनाए रखेंगे और हम अपने सहयोगियों तथा साझेदारों के साथ मिलकर ईरान को अलग-थलग करने के लिए प्रयास करते रहेंगे।
यहां तक कि हम स्पष्ट करते हैं कि यहां समाधान है। यह ईरान पर है कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सही से चले। यह ईरान पर निर्भर है कि वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश छोड़ दे। कार्नी ने संवाददाताओं से कहा यह ईरान के लिए आगे का रास्ता है। हम ईरान को अलग-थलग करने और उस पर दबाव बनाने का लगातार प्रयास करते रहेंगे।
आगे बढ़ने के लिए हम अपने अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ काम करेंगे। हमारा मानना है कि यह प्रभावी रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरानी नेतृत्व अपना दायित्व निभाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने का रास्ता चुनेगा।
प्रेस सचिव ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इतिहास में ईरान पर अत्यधिक कड़े प्रतिबंध लगाने के इस प्रशासन के ठोस प्रयास का ईरान पर उसकी अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण असर पड़ा है और इससे ईरानी नेतृत्व के भीतर मतभेद पैदा करने में मदद मिली है।












Click it and Unblock the Notifications