जैसा भईया राहुल कहेंगे वो ही करूंगी: प्रियंका गांधी
रायबरेली। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से कहा कि वो सक्रिय राजनीति में तो नहीं आ रही है लेकिन राजनीति में वो ही करेंगी जो उनके भाई राहुल गांधी कहेंगे। यानी उनके कहने का मतलब साफ था कि वो स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस की सेवा करती रहेगी।
जब मीडिया ने इस बारे में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से बात की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इससे बढ़कर खुशी की बात क्या होगी कि प्रियंका जी अगर सक्रिय राजनीति में जाती हैं। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अमेठी और रायबरेली का दौरा किया और कई जनसभाएं की।
अपनी रायबरेली की यात्रा के दौरान महिलाओं के काफिले ने उन्हें रोकने की कोशिश की है। इन महिलाओं की संख्या करीब 200 थी। इन महिलाओं ने प्रियंका से शिकायत की उन्हें शीना टैक्सटाइल मिल पैसा नहीं दे रही है बल्कि उन्होंने पूरा कांम किया है।
प्रियंका ने वहां महिलाओं से बात की और उनकी मांग को सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचाने का भरोसा दिया। मालूम हो कि ये मिल पिछले सितंबर में बंद हो गई जिसके बाद इन महिलाओं का रोजगार छिन गया।













Click it and Unblock the Notifications