हाथी मसले पर माया ही नहीं दिग्गी भी आयोग से नाराज
नयी दिल्ली। मायावती ने जहां चुनाव आयोग को मूर्तियों के ढ़कने के पीछे जिम्मेदार ठहराते हुए दलित विरोधी बताया है वही कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी चुनाव आयोग से नाराज दिखायी पड़ रहे है। उन्होंने भी आयोग के फैसले की आलोचना की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आयोग को बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी को ही जब्त कर लेना चाहिए था।
दिग्गी ने कहा कि कितने हाथियों को ढंका जा सकता है। आयोग हाथियों की मूर्तियों को ढंक सकते हैं लेकिन जीवित हाथियों का क्या होगा। मैं इस निर्णय से सहमत नहीं हूं। तो वहीं कांग्रेस ने इसे दिग्विजय सिंह की निजी राय बताया है।
गौरतलब है कि मायावती ने रविवार को कहा था कि आयोग का फरमान एकतरफा है। उन्होंने आयोग पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। आयोग ने गलती की है। भारतीय परंपराओ में हाथी को शुभ माना जाता है, हाथी से स्वागत कराया जाता है। लेकिन आयोग ने कहा है कि इससे बसपा का प्रचार हो रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि आयोग ने परंपराओं का भी अपमान किया है। आयोग का फैसला राजनीति से प्रेरित है।













Click it and Unblock the Notifications