अखिलेश कब से हमारे बॉस हो गये: रेवती रमण सिंह
लखनऊ। चुनावी समर के बीच पार्टियों के बीच के मतभेद भी लोगों के सामने आ गये हैं। परिवारवाद के दंश से गुजर रही सपा में भी विद्रोह देखने को मिल रहा है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह ने साफ कर दिया कि वो अपना बिग बॉस केवल सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को मानते हैं। उल्टा मीडिया पर ही सवाल दागते हुए उन्होंने कहा कि आपसे किसने कह दिया कि अखिलेश यादव पार्टी के बिग बॉस है।
हालांकि डीपी यादव के मुद्दे पर रेवती रमण सिंह ने अखिलेश की तारीफ की लेकिन उनकी बातों से लग रहा था कि वो अखिलेश यादव के आक्रामक रवैये से ज्यादा खुश नहीं है। उन्होंने आजम खान को एक सुलझा हुआ परिपक्क नेता बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार के चुनाव में साइकिल का ही परचम लहरायेगा।













Click it and Unblock the Notifications