बागियों को मनाने निकली राहुल गांधी की टीम
इन टीमों में दिल्ली से दविंदर यादव के नेतृत्व में दो टीमें, जबकि हरियाणा से रणदीप सिंह सुरजेवाला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये राहुल की सिफारिश पर बनाए गए युवा उम्मीदवारों पर खास नजर रखेंगी। बागियों को मनाने और उन सीटों की खास तौर पर रिपोर्ट दी जाएगी, जहां हालात ज्यादा खराब हैं। यह रिपोर्ट रोजाना राहुल गांधी को भेजी जाएगी।
यहां तक कि इन नेताओं को विशेष तौर पर कहा गया है कि कोई बागी बात नहीं मानता तो उसकी सीधी बात राहुल से करवा दी जाए, ताकि बागियों की नाराजगी दूर हो सके। सूत्रों का कहना है कि दो दिन से चल रहे इस दौर के चलते कुछ नेताओं ने राहुल से उनकी बात कराने को भी कहा है।
उम्मीद है कि 16 जनवरी से पहले इन नेताओं की राहुल से बात हो जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हाईकमान ने विशेष तौर पर बागियों की मॉनीटरिंग के लिए कवायद शुरू की है और कई जिलों में हाईकमान खुद नाराज नेताओं को मनाने में जुट गया है। उम्मीद है कि यह समस्या जल्द खत्म हो जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications